Saturday, 14 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · बिहार

पटना से पूर्णिया तक बिहार में बदला मौसम का मिजाज, छठ पर आसमान रहेगा साफ, जानिए अपने जिले का हाल

INT News14 November 2026 at 07:56 am

Bihar Weather Update: नवंबर का महीना बीतने के साथ ठंड में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है. सुबह और शाम के वक्त अधिकतर जिलों में कोहरा छाया रह रहा. खासकर सीमांचल और उत्तर बिहार के ज्यादातर जिलों में कोहरा देखने के लिए मिला. इसके साथ ही हल्की ठंड भी महसूस हो रही है. जबकि दोपहर के वक्त धूप खिलने की वजह से सहूलियत मिल रही.

छठ पर कैसा रहेगा बिहार का मौसम?

मौसम विभाग की माने तो, आज पूरे दिन बिहार में मौसम शुष्क बना रह सकता है. आसमान भी पूरी तरह से साफ रहेगा. किसी भी जिले में बारिश को लेकर चेतावनी जारी नहीं की गई है. मौसम विभाग ने छठ पूजा को लेकर भी पूर्वानुमान जारी कर दिया है. संध्याकालीन अर्घ्य (15 नवंबर) और सुबह के अर्घ्य (16 नवंबर) वाले दिन भी मौसम शुष्क ही बना रहेगा.

इन जिलों में दिखेगा ज्यादा कोहरा

मौसम विभाग की ओर से यह भी पूर्वानुमान लगाया गया है कि सभी 38 जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. लेकिन कुछ ऐसे जिले हैं जहां मौसम ज्यादा खराब हो सकता है. इनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, मधुबनी, भागलपुर, बक्सर, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा, बक्सर, भोजपुर समेत कुछ जिले शामिल हैं. 16 नवंबर को सुबह का अर्घ्य देने के दौरान पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, मधुबनी, दरभंगा, अररिया, सीतामढ़ी समेत उत्तर बिहार और सीमांचल के जिलों में ज्यादा कोहरा रह सकता है.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बिहार का तापमान

पिछले 24 घंटे में बिहार के मौसम की बात करें तो, ज्यादातर जिलों में मौसम सामान्य ही बना रहा. किसी भी जिले में बारिश की गतिविधि दर्ज नहीं की गई. तापमान भी राज्य में सामान्य ही दर्ज किया गया. आज खरना पूजा के दिन बिहार का अधिकतम तापमान 29 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 से 21 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है.

ठंड के साथ बढ़ रहा एक्यूआई

दूसरी तरफ, ठंड में धीरे-धीरे बढ़ोतरी के साथ कई जिलों में हवा भी बिगड़ती जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार, आज आरा, हाजीपुर, बेतिया और दरभंगा में एक्यूआई खराब रह सकता है. लेकिन अब तक किसी भी जिले में चिंता वाली स्थिति नहीं आई है.

Also Read: बिहार के 6 जिलों में तैयार होगा चार्जिंग स्टेशन नेटवर्क, चलाई जायेंगी 400 ई-बसें, PM मोदी देंगे सौगात