Saturday, 14 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

महाकाल मंदिर में शनिवार को बाबा का विशेष श्रृंगार:भस्म आरती में गूंजे जयकारे, बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु

INT News14 November 2026 at 07:58 am

उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार तड़के भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया। बाबा के मस्तक पर डमरू-त्रिशूल और शेषनाग मुकुट सजाया गया। सुबह 4 बजे मंदिर के पट खुलने के बाद पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी प्रतिमाओं का पूजन किया। इसके बाद जलाभिषेक और दूध, दही, घी, शक्कर व फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक किया गया। प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। रजत मुकुट और रुद्राक्ष की माला से किया शृंगार भगवान महाकाल को रजत ॐ, बिल्वपत्र मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर शृंगार किया गया। मस्तक पर त्रिपुंड और त्रिशूल सजाया गया। इसके साथ डमरू और शेषनाग का रजत मुकुट धारण कराया गया। रजत की मुंडमाल, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित पुष्पों से बनी माला भी अर्पित की गई। भगवान गणेश, माता पार्वती और भगवान कार्तिकेय का पूजन किया गया। इसके बाद भगवान महाकाल को फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया। कपूर आरती के बाद भस्म अर्पित की गई। नैवेद्य अर्पित कर भस्म आरती की गई। इस दौरान भगवान महाकाल को भस्म रमाई गई। महा निर्वाणी अखाड़े की ओर से अर्पित की गई भस्म भस्म आरती में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते हैं। इस दौरान पूरा मंदिर भगवान महाकाल के जयकारों से गूंज उठा।