Saturday, 14 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

अपने परिवार के पास वापस पहुंचे नेपाली बुजुर्ग:बेटे से मिलने बैंगलोर जाते समय हो गए थे लापता; गुना के समाजसेवी ने वापस परिवार से मिलाया

INT News14 November 2026 at 07:42 am

गुना में समाजसेवी प्रमोद भार्गव की पहल से नेपाल के एक बुजुर्ग को करीब एक महीने बाद उनका परिवार मिल गया। नेपाल निवासी ईश्वरीय खडायत रास्ता भटककर भारत पहुंच गए थे और परिजनों से उनका संपर्क टूट गया था। परिवार लगातार उनकी तलाश कर रहा था। बेंगलुरु जाते समय रास्ता भटक गए थे जानकारी के अनुसार, ईश्वरीय खडायत नेपाल से अपने बेटे के पास बेंगलुरु जा रहे थे। उनका एक बेटा मलेशिया में नौकरी करता है, जबकि दूसरा बेंगलुरु में कार्यरत है। रास्ते में भटक जाने के कारण वे परिवार से बिछड़ गए। इसके बाद नेपाल में उनके परिजनों ने मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और महाराष्ट्र सहित कई जगह तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। प्रमोद भार्गव ने जुटाई परिवार की जानकारी इसी दौरान गुना के समाजसेवी प्रमोद भार्गव को बुजुर्ग मिले। उन्होंने उन्हें अपने पास रखा और प्यार से पूछताछ कर उनके घर-परिवार की जानकारी जुटाने का प्रयास किया। काफी कोशिशों के बाद पता चला कि ईश्वरीय खडायत नेपाल के कंचनपुर जिले की शुक्लाफांटा नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 10 के निवासी हैं। प्रमोद भार्गव ने कंचनपुर जिले में अपने एक परिचित से संपर्क कर परिवार का पता लगाया और बुजुर्ग की परिजनों से बात करवाई। उनके मिलने की खबर मिलते ही परिजन भारत के लिए रवाना हो गए। पोते और दामाद गुना पहुंचकर ले गए नेपाल शुक्रवार को बुजुर्ग के पोते शुभम खडायत, संतोष खडायत और दामाद खड़क सिंह कुंवर गुना पहुंचे। वे ईश्वरीय खडायत को अपने साथ नेपाल ले गए। लंबे समय बाद परिजनों से मिलकर बुजुर्ग और उनका परिवार खुश नजर आया। इस पूरे मामले की जानकारी प्रमोद भार्गव ने गुना कलेक्टर किशोर कन्याल को भी दी। कलेक्टर ने बुजुर्ग को माला पहनाकर सम्मानित किया और सकुशल नेपाल रवाना किया। इस दौरान प्रमोद भार्गव नेपाल दूतावास के भी संपर्क में रहे। दूतावास ने भी बुजुर्ग को नेपाल पहुंचाने में सहयोग की बात कही थी, लेकिन इससे पहले ही उनके परिजन गुना पहुंच गए। पहले भी कई बिछड़े लोगों को परिवार से मिलवा चुके हैं प्रमोद भार्गव ने बताया कि वे पहले भी भारत में भटककर पहुंचे नेपाल के कई लोगों को उनके परिवारों से मिलवा चुके हैं। उनका प्रयास रहता है कि कोई भी बुजुर्ग या जरूरतमंद व्यक्ति अपनों से बिछड़कर परेशान न हो।