Saturday, 14 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

कॉलोनी में चोक चेंबर की समस्या दूर हुई:वार्ड 14 के पार्षद अश्विन शुक्ला बने आज के 'पब्लिक स्टार'; आप भी करें भास्कर-समाधान पर अपनी समस्याएं पोस्ट

INT News14 November 2026 at 07:40 am

इंदौर के अलग-अलग क्षेत्रों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में एप का 'भास्कर समाधान' सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इसके जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि मामलों पर संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) वार्ड 14 के पार्षद अश्विन शुक्ला बने आज के 'पब्लिक स्टार' संगम नगर के सुखदेव नगर एक्सटेंशन में राजयोग रोड निवासी जिग्नेश सोनी ने 'भास्कर समाधान' पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि कॉलोनी के सभी चेंबर चोक हो रहे हैं, जिससे घरों के चेंबरों में भी परेशानी आ रही है। कॉलोनी में चूहों की संख्या बढ़ने से ड्रेनेज लाइन को भी नुकसान पहुंच रहा है। शिकायत सामने आने के बाद वार्ड 14 के पार्षद अश्विन शुक्ला ने मामले पर संज्ञान लिया और समस्या का समाधान कराया। एप से मिल रहा लोगों को समाधान खातीवाला टैंक: डिवाइडर पर खुले सरिए की समस्या दूर हुई खातीवाला टैंक मेन रोड निवासी बुरहानुद्दीन शकरुवाला ने भास्कर समाधान पर समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया डिवाइडर के काम के दौरान यू-टर्न पर सरिया खुला छोड़ दिया गया था। रात में यह दोपहिया वाहन चालकों को दिखाई नहीं देता था, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता था। शिकायत सामने आने के बाद वार्ड 73 के पार्षद शाहीन सादिक खान ने मामले पर कार्रवाई कर समस्या का समाधान कराया। केबल, चेंबर, स्ट्रीट लाइट और कचरे की शिकायतें बरकरार सुखलिया: झुके खंभे से 70 घरों में करंट का खतरा सुखलिया के रूप नगर निवासी मोनू मौर्य ने 'भास्कर समाधान' पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि खंभे से करीब 70 घरों में लाइट की केबल जा रही है। केबल के कारण खंभा झुक गया है और तार नीचे आ रहे हैं, जिससे घरों में करंट आने का खतरा बना हुआ है। शिकायतकर्ता के अनुसार, यह समस्या करीब 8 साल से बनी हुई है। खजराना: नाली के चेंबर का ढक्कन टूटा खजराना में न्यू खिजराबाद निवासी साहिल शिखा ने 'भास्कर समाधान' पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि नाली के चेंबर का ढक्कन टूटा हुआ है और अब तक उसे ठीक नहीं किया गया है। इससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। उन्होंने जल्द समाधान की मांग की हैं। उषा नगर: एक महीने से बंद स्ट्रीट लाइट उषा नगर में लक्ष्मण सिंह गौर मार्ग निवासी आकाश सोनेजा ने 'भास्कर समाधान' पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि यहां की स्ट्रीट लाइट पिछले एक महीने से बंद है। रात में अंधेरा रहने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। प्रेम नगर: डीपी के पास जमा रहता है कचरा प्रेम नगर के स्कीम नंबर 101 निवासी श्रीमती जोशी ने 'भास्कर समाधान' पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि डीपी के पास हमेशा कचरा जमा रहता है। सफाई कर्मचारी सफाई करते हैं, लेकिन लोग दोबारा वहीं कचरा फेंक देते हैं। उन्होंने जल्द समाधान की मांग की हैं। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट शहरवासियों के लिए अपनी आवाज उठाने का सबसे प्रभावी माध्यम बन गया है। इसके जरिए कोई भी नागरिक अपने इलाके की समस्या फोटो और लोकेशन के साथ पोस्ट कर सकता है। शिकायत सीधे संबंधित विभाग और अधिकारियों तक पहुंचती है, जिससे समाधान की प्रक्रिया तेज होती है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन अपडेट कर सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित होगी, वह सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। अधिकारी लोकेशन देखकर कार्रवाई कर सकेंगे और शिकायतकर्ता को एप के जरिए समाधान की जानकारी भी दे सकेंगे। ‘भास्कर समाधान’ बदलाव के लिए सकारात्मक पहल भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसका उद्देश्य शहर के हर कोने से लोगों की समस्याओं को प्रशासन तक रियल-टाइम पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित हो सके। इससे लोग सीधे अपनी बात रख सकेंगे और समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया अधिक प्रभावी बन सकेगी।