Sunday, 1 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · दिल्ली

इंडी गठबंधन की महारैली में विपक्ष का सरकार पर हमला, बोले-'डबल इंजन की सरकार डबल जीरो हो गई'

INT News1 November 2026 at 01:03 pm

नई दिल्ली, 1 नवंबर। दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडी गठबंधन की महारैली में विपक्षी दलों के नेताओं ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के साथ-साथ चुनाव आयोग पर भी जमकर निशाना साधा। रैली में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत, कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सपा सांसद नारायण दास अहिरवार समेत कई नेताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान नेताओं ने लोकतंत्र, मतदाता सूची से नाम काटे जाने और चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर सरकार पर सवाल उठाए।