Sunday, 1 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

शिवपुरी में मालगाड़ी की टक्कर से महिला की मौत:अटरूनी रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा; देर रात घर से निकली थीं

INT News1 November 2026 at 02:47 pm

शिवपुरी जिले के लुकवासा चौकी क्षेत्र में रविवार सुबह मालगाड़ी की टक्कर से 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसा अटरूनी गांव की रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। देर रात बिना बताए घर से निकली थीं मृतका की पहचान लुकवासा कस्बे की रहने वाली मनको बाई सेन, पत्नी बाबूलाल सेन के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, शनिवार रात परिवार के साथ खाना खाने के बाद वह सो गई थीं। देर रात बिना किसी को बताए घर से निकल गईं। रविवार सुबह करीब 4 बजे अटरूनी गांव की रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की टक्कर से उनकी मौत हो गई। पहले भी घर से चली गई थीं परिजनों ने बताया कि मनको बाई की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी। इससे पहले भी वह एक बार बिना बताए घर से चली गई थीं। तब परिजन उन्हें समझाकर वापस ले आए थे। इस बार वह घर से निकलीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच हादसे की सूचना मिलने पर लुकवासा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।