Sunday, 1 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

हरसिमरत बादल बोलीं-‘केजरी-लाला व उनके 40 चोरों ने पंजाब लूटा’:तलवंडी साबो में तख्त श्री दमदमा साहिब में मत्था टेका, 1984 नरसंहार पर कांग्रेस को घेरा

INT News1 November 2026 at 02:58 pm

बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल ने रविवार को तलवंडी साबो स्थित सिख पंथ के चौथे तख्त, तख्त श्री दमदमा साहिब में मत्था टेका और पंजाब की खुशहाली की कामना की। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर तीखे हमले बोले। हरसिमरत कौर ने पंजाब सरकार को घेरते हुए कहा कि ‘केजरी-लाला और उनके 40 चोरों’ ने पंजाब को लूटने और बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। पंजाब की कानून-व्यवस्था और खजाने की लूट पर घेरा सांसद बादल ने आरोप लगाया कि पिछले पांच सालों के दौरान पंजाब में केवल लूट-पाट, सरकारी खजाने की चोरी, हत्याएं और नशीले पदार्थों का बोलबाला रहा है। उन्होंने कहा कि सत्ता पर काबिज लोग अगले पांच साल भी पंजाब में यही सब जारी रखना चाहते हैं। उन्होंने पंजाब की जनता से अपील करते हुए कहा कि राज्य के भविष्य को बचाने के लिए अब लोगों को जागना होगा और इस व्यवस्था के खिलाफ खड़ा होना होगा। 1984 सिख नरसंहार और कांग्रेस की रैली पर साधा निशाना कांग्रेस की दिल्ली में प्रस्तावित 'देश बचाओ' रैली पर टिप्पणी करते हुए हरसिमरत कौर ने इसे विडंबना करार दिया। उन्होंने 1984 के सिख नरसंहार के दर्दनाक दिनों को यादों को साझा किया क्या कहा हरसिमरत बादल ने इन पॉइंट समझिए