समाचार · हरियाणा
पानीपत में अंडर-11 राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता:हर जिले से 6 लड़के-6 लड़कियां ले रहीं हिस्सा, विजेता खिलाड़ियों को किया जाएगा सम्मानित
पानीपत के शिवाजी स्टेडियम में अंडर-11 हरियाणा राज्य स्कूली जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रदेश के सभी 22 जिलों से नन्हे खिलाड़ी भागीदारी कर रहे हैं। प्रत्येक जिले से जिला स्तर पर चयनित 6 लड़के और 6 लड़कियां प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं। रविवार को मैदान पर विभिन्न वर्ग के खेलों के मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लड़कियों की रिपोर्टिंग 30 अक्टूबर को हुई और उनके इवेंट 31 अक्टूबर को आयोजित किए गए। वहीं लड़कों की रिपोर्टिंग 31 अक्टूबर को हुई और उनके मुकाबले एक नवंबर को रखे गए। स्केटिंग में लड़के और लड़कियों की रिपोर्टिंग 30 अक्टूबर को हुई थी। जिम्नास्टिक में दोनों वर्गों के खिलाड़ियों की रिपोर्टिंग 31 अक्टूबर को रखी गई थी। जिम्नास्टिक के लड़के और लड़कियों के मुकाबले एक नवंबर को एक साथ आयोजित किए जा रहे हैं। प्रदेश के 22 जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों के बीच प्रतियोगिता को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है। कम उम्र में राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलने से खिलाड़ी पूरे जोश के साथ मुकाबलों में भाग ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता के विजताओं को सम्मानित भी किया जाएगा।