Sunday, 1 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · बिहार

पटना : 5 नवंबर से 150 त्योहार स्पेशल बसें, टिकट पर 50% तक सब्सिडी देगी सरकार, आज से ऐसे करें बुकिंग

INT News1 November 2026 at 02:28 pm

Bihar Festival Special Buses : दीपावली और छठ के बाद दूसरे राज्यों में काम पर लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए बिहार से 5 नवंबर से 150 त्योहार स्पेशल बसों का परिचालन शुरू होगा. इनमें 24 बसें पटना और 126 बसें राज्य के अन्य जिलों से चलेंगी. ये बसें झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा के लिए उपलब्ध होंगी. राज्य सरकार टिकट पर 15 से 50 फीसदी तक सब्सिडी देगी. एडवांस बुकिंग रविवार से शुरू होगी और 20 नवंबर तक की यात्रा के लिए टिकट बुक कराए जा सकेंगे.

पटना से दिल्ली का किराया 2,000 रुपये तक

पटना से दिल्ली जाने वाली एसी स्लीपर बस का किराया 2,000 रुपये निर्धारित है, जिसमें 919 रुपये की सब्सिडी शामिल है. इसी तरह नॉन एसी सीटर का किराया 1,221 रुपये है, जिसमें 394 रुपये की सब्सिडी मिलेगी. नॉन एसी स्लीपर का किराया 1,532 रुपये और एसी सीटर का किराया 1,361 रुपये है. इन दोनों श्रेणियों में क्रमशः 183 रुपये और 619 रुपये की सब्सिडी निर्धारित की गई है.

गुरुग्राम और गाजियाबाद के लिए भी बसें

पटना से गुरुग्राम जाने वाली एसी स्लीपर बस का किराया 1,772 रुपये है, जिसमें 1,128 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी. गाजियाबाद के लिए एसी स्लीपर का किराया 1,854 रुपये है और सब्सिडी 969 रुपये है. वहीं, अंबाला और पानीपत के लिए भी चारों श्रेणियों की बसों में सब्सिडी के साथ यात्रा की सुविधा मिलेगी.

गुमला जाने के लिए 153 रुपये तक की सब्सिडी

पटना से झारखंड के गुमला जाने वाली बसों में भी यात्रियों को राहत मिलेगी. एसी स्लीपर बस का किराया 800 रुपये है, जिसमें 153 रुपये की सब्सिडी निर्धारित की गई है. नॉन एसी सीटर का किराया 502 रुपये, नॉन एसी स्लीपर का 615 रुपये और एसी सीटर का 568 रुपये है. इन श्रेणियों में क्रमशः 198 रुपये, 185 रुपये और 285 रुपये की सब्सिडी मिलेगी.

किस बस में कितना किराया और सब्सिडी

नोट: सभी राशि रुपये में हैं. ब्रैकेट में दी गई राशि सब्सिडी की है.

20 नवंबर तक चलेगी त्योहार स्पेशल बस सेवा

इन बसों का परिचालन 5 नवंबर से 20 नवंबर तक प्रस्तावित है. पीपीपी मोड पर चलने वाली इन बसों का उद्देश्य त्योहार के बाद यात्रियों को उनके कार्यस्थल तक लौटने में सुविधा देना है. यात्रियों को सलाह है कि एडवांस बुकिंग शुरू होने पर अपने गंतव्य, बस की श्रेणी और उपलब्ध सीटों के अनुसार टिकट बुक कराएं.

Also Read : Photos : आगरा से दानापुर तक बिहार रेजिमेंट का सफर, 3 और 17 बिहार बटालियन के 82 व 40 साल पूरे