समाचार · मध्य प्रदेश
सीधी महाविद्यालय में 300 से अधिक छात्राओं का प्रदर्शन:छात्राओं ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन, मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन की चेतावनी
सीधी के शासकीय कन्या महाविद्यालय में बुधवार को शैक्षणिक और प्रशासनिक अव्यवस्थाओं के विरोध में छात्राओं ने प्रदर्शन किया। NSUI के प्रदेश सचिव विक्रांत सिंह परिहार के निर्देश पर अभिमन्यु सिंह के नेतृत्व में करीब 300 छात्राओं ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की। छात्राओं ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर जनआंदोलन किया जाएगा। परीक्षा परिणाम, स्टाफ और छात्रवृत्ति के मुद्दे उठाए ज्ञापन में छात्राओं ने आरोप लगाया कि महाविद्यालय में परीक्षा परिणाम घोषित करने में लगातार देरी हो रही है। शिक्षकों और कर्मचारियों की कमी के कारण नियमित पढ़ाई प्रभावित हो रही है, जबकि प्रायोगिक कक्षाएं भी समय पर नहीं लग रही हैं। छात्राओं ने परिसर की साफ-सफाई, बंद पड़े सीसीटीवी कैमरे, वर्ष 2025 की लंबित छात्रवृत्ति, बैकलॉग विद्यार्थियों की समस्याएं और आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं से अतिरिक्त शुल्क वसूले जाने का मुद्दा भी ज्ञापन में उठाया। NSUI ने दी आंदोलन की चेतावनी एनएसयूआई के प्रदेश सचिव विक्रांत सिंह परिहार ने कहा कि छात्राओं के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि महाविद्यालय प्रशासन ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए तो छात्राओं के साथ चरणबद्ध और लोकतांत्रिक आंदोलन किया जाएगा। एनएसयूआई के कोमल सिंह ने कहा कि यदि इस ज्ञापन की भी अनदेखी की गई तो महाविद्यालय से लेकर जिला मुख्यालय तक व्यापक आंदोलन किया जाएगा। छात्राओं की प्रमुख मांगें