national · दिल्ली
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की एसेट क्वालिटी अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर, कर्ज 127 लाख करोड़ रुपए पहुंचा: सरकार
INT News26 November 2026 at 08:59 pm

नई दिल्ली, 26 नवंबर। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) ने बेहतर जोखिम प्रबंधन, मजबूत क्रेडिट अंडरराइटिंग और बैंकिंग सुधारों के दम पर वित्त वर्ष 2026-27 में उल्लेखनीय प्रदर्शन दर्ज किया है। वित्त मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का कुल कर्ज बढ़कर 127 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया है, जबकि उनकी एसेट क्वालिटी रिकॉर्ड स्तर पर मजबूत हुई है। सकल और शुद्ध एनपीए में लगातार गिरावट से बैंकों की वित्तीय स्थिति और मजबूत हुई है।