Thursday, 30 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

शासकीय विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम हुआ आयोजित, शिक्षकों का किया सम्मान

INT News30 July 2026 at 05:54 am

झाड़ला| गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झाड़ला में बुधवार को हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य भारत सिंह सूर्यवंशी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान शिक्षकों ने गुरु की महिमा और गुरु पूर्णिमा के महत्व पर विद्यार्थियों को संबोधित किया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों का तिलक लगाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया तथा उन्हें पेन भेंट किए। कार्यक्रम में शिक्षक मनोज सक्सेना, बृजेंद्र देरवाल, प्रकाश उपाध्याय, अवधनारायण वर्मा, तृप्ति बैरागी, निकेश परिहार, कन्हैया महेश्वरी, कमल मालवीय, रामनाथ सिंह सिसोदिया, विकास मेलानिया सहित विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।