समाचार · मध्य प्रदेश
छात्रऔर छात्राओं ने गुरुजनों का पूजन, आरती कर उपहार भेंट किए
बंडा | नगर समेत ग्रामीण अंचलों की शैक्षणिक संस्थाओं में गुरु पूर्णिमा महोत्सव भारतीय परंपरा अनुसार मनाया। छात्र-छात्राओं ने गुरुजनों का पूजन, आरती कर उपहार भेंट किए। सांदीपनि विद्यालय में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक एनके कन्हौआ, विशिष्ट अतिथि एनएस ठाकुर, आरएस पटेल, पीआर प्रजापति शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। प्रभारी प्राचार्य विवेक सोनी, प्रधान अध्यापक संजय सेन ने गुरु शिष्य परंपरा पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु पत्थर को भी पारस बना देता है। पीएम श्री कन्या शाला में प्राचार्य संतोष चौरसिया गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति और संस्कारों का बोध कराती है। शिशु मंदिर में भैया-बहनों ने आचार्यों और दीदियों का फूल माला पहनकर वंदन किया। राजीव गांधी शासकीय महाविद्यालय में राजीव गांधी शास्त्री महाविद्यालय में प्रभारी प्राचार्य कुलदीप यादव ने गुरु शिष्य परंपरा पर प्रकाश डालते हुए जीवन में हमेशा गुरुओं का सम्मान करने की बात कही। मॉडल हायर सेकंडरी स्कूल, शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल मगरधा, शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल कंदवा, बिनैंका, बरा, मोकलमऊ में गुरु पूर्णिमा पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। गुरु पूर्णिमा पर शिष्यों ने अपने-अपने गुरुओं के निवास एवं मठ, मंदिरों में पहुंचकर फूल माला पहनकर एवं दक्षिणा भेंट कर आशीर्वाद लिया। गुरुओं ने भी अपने शिष्यों को सुख समृद्धि और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद दिया।