Thursday, 30 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

गुरु के सम्मान में बच्चों ने गाए गीत, भाषण की प्रस्तुति

INT News30 July 2026 at 06:17 am

रहली| गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु मंदिर में गुरु-शिष्योत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने गीत, वंदना और भाषण के माध्यम से गुरु का महत्व बताया और शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन व सरस्वती वंदना से हुई। प्राचार्य रामस्वरूप विश्वकर्मा ने अतिथि परिचय कराया। दशरथ प्रजापति एवं ममता दीदी ने अतिथियों का स्वागत किया। गरिमा जैन एवं पूर्वी राठौर ने गुरु महिमा पर आधारित गीत प्रस्तुत किए। सत्या सोनी ने भाषण से जीवन मे गुरु के योगदान पर प्रकाश डाला। इस मौके पर समिति द्वारा शिक्षकों का वस्त्र एवं श्रीफल से सम्मान किया। इस अवसर पर व्यवस्थापक यशवंत ठाकुर, सहसचिव मनीष मिश्रा, सदस्य दीपनारायण तिवारी, अजीत जैन समस्त आचार्य उपस्थित थे।