समाचार · मध्य प्रदेश
दो वारंटियों को भेजा जेल
INT News30 July 2026 at 06:15 am
बड़वानी | जिले में फरार व स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन हवालात के तहत पलसूद पुलिस ने दो स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी राजपुर के केस में लंबे समय से फरार चल रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 28 जुलाई को ग्राम एकलबारा निवासी शोभाराम (46) पिता गंदास नरगांवे व राजाराम (50) पिता रेलमा नरगांवे को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें केंद्रीय जिला जेल भेजा गया।