समाचार · मध्य प्रदेश
मो. रफी की 46वीं पुण्यतिथि पर हुई संगीत निशा
INT News30 July 2026 at 06:15 am
बड़वानी | शहर के झंडा चौक पर मो. रफी फैंस क्लब ने मंगलवार रात पार्श्व गायक मो. रफी की 46वीं पुण्यतिथि पर संगीत निशा का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुरूआत क्लब अध्यक्ष मो. रफीक ने आजा तुझको पुकारे मेरा प्यार गीत से किया। रफीक पेंटर, प्रियंका नागराज, जनपद सीईओ एमएल काग, राधे यादव, योगेश भिसे, परवेज प्रिंस सहित अन्य गायकों ने रफी के लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए। इंदौर के आर्केस्ट्रा कलाकारों ने भी संगीत की प्रस्तुति दी। नरेंद्र भिसे और हसीम खान इंदौर ने भी गीत सुनाए। मुख्य अतिथि विधायक राजन मंडलोई रहे। संचालन प्रियंका नागराज ने किया। आभार मो. रफीक मंसूरी, प्रवीण सोनी, राजेश राठौड़ व पवन नागराज ने माना।