Thursday, 30 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

समितियां शासन-समाज के बीच काम करती हैं : मिश्रा

INT News30 July 2026 at 06:19 am

बंडा | भूमिका ग्रामोदय समिति नवांकुर संस्था और जन अभियान परिषद ने सेक्टर की प्रस्फुटन समितियों के लिए तहसील सभागार में त्रैमासिक क्षमतावर्धन प्रशिक्षण आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य समितियों को सशक्त करना और तकनीकी रूप से दक्ष बनाना रहा। मुख्य अतिथि विकासखंड समन्वयक ज्योति मिश्रा ने कहा कि प्रस्फुटन समितियां शासन और समाज के बीच सेतु का काम करती हैं। उन्होंने बताया कि 4 जुलाई से 12 अगस्त तक चलने वाले स्वैच्छिक पर्व के दौरान ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं से जोड़ना, एक पेड़ मां के नाम अभियान, नशा मुक्ति और स्वच्छता पर जागरूकता फैलाना समितियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम समन्वयक आशीष जैन ने समग्र ग्राम विकास की अवधारणा, दस्तावेजीकरण और एमआईएस ऐप के उपयोग की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने कहा कि ऐप में डाटा एंट्री से विकास कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी।