Thursday, 30 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

सुखविलास कॉलोनी में मनाया गुरु पूर्णिमा महोत्सव

INT News30 July 2026 at 06:13 am

बड़वानी | शहर की सुख विलास कॉलोनी में बुधवार को गुरु भक्त बालाजी परिवार गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया। महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर गुरुजनों का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं ने गुरु पूजन कर भजन-कीर्तन, सामूहिक हनुमान चालीसा व बजरंग बाण पाठ किया। गुरु वंदना और आशीर्वचन हुए। पं. संदीप शास्त्री ने कहा कि कलियुग के प्रभाव से मनुष्य का मन और बुद्धि भटकते हैं, ऐसे समय में गुरु का ज्ञान उसे सही मार्ग दिखाता है। संसार के कार्यों का त्याग किया जा सकता है, लेकिन ईश्वर और गुरु के मार्ग का त्याग नहीं करना चाहिए। श्रद्धालुओं से सत्संग, आध्यात्मिक जीवन और धार्मिक आयोजनों में सहभागिता का आह्वान किया गया। समापन पर महाप्रसादी वितरित की गई।