Thursday, 30 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

भारतीय ज्ञान परंपरा अंतर्गत गुरु व शिष्य पर कार्यक्रम आयोजित

INT News30 July 2026 at 06:19 am

भास्कर संवाददाता | केसली शासकीय महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा अंतर्गत गुरु-शिष्य परंपरा विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी दीदी शिवानी एवं रजनी दीदी ने छात्र-छात्राओं को भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व एवं उसकी प्राचीन परिपाटी के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय ज्ञान परंपरा में गुरु का स्थान सर्वोपरि रहा है, यही परंपरा आज भी विद्यार्थियों के चारित्रिक एवं नैतिक विकास की आधारशिला है। विद्यार्थियों ने गुरु-शिष्य परंपरा पर आधारित कविता एवं गीत प्रस्तुत किए। डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से भी गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व को सभी उपस्थितजनों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य अखिलेश खटीक तोमर ने की। उन्होंने विद्यार्थियों से भारतीय ज्ञान परंपरा को आत्मसात करने, गुरुजनों के प्रति सम्मान की भावना बनाए रखने का आह्वान किया। संचालन डॉ. रेखा तिवारी ने किया। इस अवसर पर डॉ. आभा जैन, डॉ. कादिर खान, डॉ. नीरज गौतम, डॉ. अर्चना दुबे एवं सारंग लड़विकर समेत प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।