Thursday, 30 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

नशे से दूर रहने के लिए सितारों का संदेश:इंदौर पुलिस के नशे से दूरी है जरूरी अभियान से जुड़ रहे क्रिकेटर, टीवी और फिल्मी कलाकार

INT News30 July 2026 at 06:16 am

नशे से दूर रहने के लिए इंदौर पुलिस नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान चला रही है। स्कूली बच्चों से लेकर आम जनता को जागरूक किया जा रहा है। जनजागरूकता के लिए पुलिस अलग-अलग एक्टिविटि भी कर रही है। स्कूल-कॉलेजों में युवाओं को जागरूक करने के साथ ही पुलिस रैली, वॉकथॉन आदि भी शहर में कर चुकी है। इंदौर पुलिस के इस अभियान से क्रिकेट, फिल्मी और टीवी जगत की हस्तियां भी जुड़ रही है। वे भी नशे से दूर रहने के संदेश दे रहे हैं। जागरूकता के लिए स्कूलों में बाटी कॉपियां बुधवार को पुलिस ने शहर के अलग-अलग स्कूलों में नशे से दूरी है जरूरी अभियान के संदेशों एवं नशे के दुष्प्रभावों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी युक्त विशेष शैक्षणिक कॉपियों का वितरण किया गया, ताकि स्टूडेंट्स रोज पढ़ाई के साथ-साथ नशामुक्त जीवन का संदेश भी आत्मसात कर सकें। अभियान से जुड़ रहे फिल्मी-टीवी के सितारे इंदौर पुलिस के इस अभियान से क्रिकेट, फिल्म और टीवी जगत के कई सितारें जुड़े है। जिन्होंने नशे से दूर रहने के लिए अपने-अपने संदेश वीडियो के माध्यम से दिए है। भारतीय क्रिकेटर आवेश खान ने इस अभियान से जुड़कर युवाओं व लोगों से नशे के खिलाफ एकजुट होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जब इंदौर स्वच्छता में देश में नंबर वन बस सकता है, तो आइए हम सब मिलकर इसे नशामुक्त समाज बनाने में भी नंबर वन बनाए। खुद नशे से दूर रहे, अपने परिवार और दोस्तों को भी जागरूक करें। नशा परिवारों की खुशियां उजाड़ देता है प्रसिद्ध अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने भी इस अभियान से जुड़ी और उन्होंने कहा कि नशा धीरे-धीरे जिंदगी में दस्तक देता है, लेकिन देखते ही देखते हंसते-खेलते परिवारों की खुशियां उजाड़ देता है। इसलिए खुद भी नशे से दूर रहें और अपने बच्चों, परिवारजनों और आसपास के लोगों को भी इसी दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें। बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान ने संदेश दिया कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों तक को बर्बाद कर देता है। इसलिए खुद भी नशे से दूर रहे और दूसरों को भी जागरूक करें। आप देश की धड़कन है, अपने सपनों को पूरा करे भारतीय खिलाड़ी व्यंकटेश अय्यर ने संदेश दिया कि आप देश की धड़कन हैं, देश की ऊर्जा हैं। अपनी इस असीम ऊर्जा और प्रतिभा को किसी भी प्रकार से नशे में कभी व्यर्थ न गंवाएं। जीवन का वास्तविक आनंद और सच्ची जीत नशे में नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने, बड़ी उपलब्धियां हासिल करने व देश का नाम रोशन करने में है।