समाचार · मध्य प्रदेश
हाई स्कूल पंढरपुर में महर्षि सांदीपनि गुरु पर्व पर गुरुजनों का सम्मान किया
रहली | पीएम श्री हाई स्कूल पंढरपुर में गुरु पूर्णिमा पर्व महर्षि सांदीपनि गुरु पर्व के रूप में श्रद्धा और उत्साह से मनाया। कार्यक्रम में जनशिक्षक दीपक मिश्रा, इमरान खान मुख्य अतिथि रहे। एसएमडीसी सदस्य, पालक, शिक्षक, छात्र-छात्राओं की मौजूदगी में दीप प्रज्ज्वलन हुआ, सरस्वती वंदना हुई। महर्षि वेदव्यास और महर्षि सांदीपनि के चित्रों पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम शुरू हुआ। अतिथियों के सम्मान के बाद विद्यार्थियों ने प्राचार्य और सभी शिक्षकों का तिलक किया, माल्यार्पण-सम्मान किया। विद्यार्थियों ने गुरु-शिष्य परंपरा पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। संस्था ने पिछले शैक्षणिक सत्र में कक्षा में प्रथम स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा की विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मान मिला। समर कैंप में उत्कृष्ट सहभागिता करने वालों को प्रमाण-पत्र और पुरस्कार दिए। प्रभारी प्राचार्य मनीष तिवारी, अतिथियों, शिक्षकों ने विद्यार्थियों को गुरु-शिष्य परंपरा का महत्व बताया। संचालन रामकुमारी यादव, आभार ऋचा कुर्मी ने माना। अंत में सभी विद्यार्थियों को प्रसादी बांटी।