Friday, 27 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

चार नर्सिंग कोर्स की खाली सीटों पर 27 से आवेदन:10 परसेंटाइल वाले भी भर सकेंगे फॉर्म, 30 नवंबर तक पूरी की जाएगी एडमिशन प्रक्रिया

INT News26 November 2026 at 10:14 pm

प्रदेश के नर्सिंग कॉलेजों में खाली सीटों पर एडमिशन के लिए 27 नवंबर से स्ट्रे राउंड की काउंसिलिंग शुरू होगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 27 नवंबर सुबह 11 बजे से 28 नवंबर दोपहर 2 बजे तक किए जा सकेंगे। बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक डिप्लोमा इन साइकियाट्रिक नर्सिंग की खाली सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा। इस राउंड में शामिल होने के लिए सभी इच्छुक कैंडिडेट्स को नए सिरे से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। द्वितीय और तृतीय मॉपअप राउंड की काउंसिलिंग 25 और 26 नवंबर को पूरी हुई थी। इसके बाद बची सीटों पर एडमिशन के लिए स्ट्रे राउंड कराया जा रहा है। आवेदनों की जांच और एडमिशन की प्रक्रिया 29 से 30 नवंबर तक पूरी की जाएगी। राज्य काउंसिलिंग समिति, संचालनालय चिकित्सा शिक्षा के अनुसार इस राउंड में बची सभी आरक्षित सीटों को अनारक्षित बिना संवर्ग में बदल दिया गया है। वहीं, सरकारी नर्सिंग कॉलेजों की सभी खाली सीटें अनारक्षित महिला संवर्ग की होंगी। बीएससी नर्सिंग में 10 परसेंटाइल वाले भी कर सकेंगे आवेदन राज्य शासन की अनुमति के बाद बीएससी नर्सिंग में 10 परसेंटाइल तक अंक हासिल करने वाले कैंडिडेट्स को भी आवेदन का मौका दिया गया है। यह छूट सिर्फ बीएससी नर्सिंग कोर्स के लिए है। एमएससी नर्सिंग और अन्य कोर्स में यह नियम लागू नहीं होगा। वेबसाइट पर जारी होगी काउंसिलिंग की जानकारी आवेदन, सीट अलॉटमेंट और एडमिशन से जुड़ी जानकारी संचालनालय चिकित्सा शिक्षा की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। कैंडिडेट्स को नियमित रूप से www.cgdme.in वेबसाइट चेक करने की सलाह दी गई है।