Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

'कब तक बचाएगी आपकी सिक्योरिटी?', आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, शख्स ने खुद को लॉरेंस का भाई बताया

INT News9 November 2026 at 05:10 pm

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना को धमकी भरा ऑडियो मैसेज भेजे जाने का मामला सामने आया है. ऑडियो में एक शख्स खुद को लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई अनिल पंडित बताता है और एक्टर से बात करने की मांग करता है. वह धमकी देता है कि अगर आयुष्मान ने फोन पर बात नहीं की, तो उनके साथ भी टाइगर श्रॉफ जैसा कुछ हो सकता है.

मुंबई पुलिस के एक सूत्र के मुताबिक, ऑडियो में शख्स कहता है कि उसे आयुष्मान के चंडीगढ़ स्थित घर और मुंबई में रहने की जगह की जानकारी है. वह एक्टर की बाइक का नंबर मिलने की बात भी कहता है. इसके बाद वह कहता है कि वे सिर्फ एक बार बात करना चाहते हैं और बातचीत के बाद उन्हें परेशान नहीं करेंगे.

परिवार को भी नुकसान पहुंचाने की दी धमकी

ऑडियो में शख्स आयुष्मान को पुलिस के पास जाने की छूट देते हुए कहता है कि उन्हें मिली सुरक्षा आखिर कब तक बचा पाएगी. वह एक्टर और उनके परिवार के सदस्यों को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी देता है. साथ ही कहता है कि मामले को बातचीत से सुलझा लिया जाए.

धमकी भेजने वाला आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में मुंबई पुलिस ने वैभव मिश्रा नाम के एक आईटी इंजीनियर को गिरफ्तार किया है. उसे बुधवार को बेंगलुरु से पकड़ा गया. पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी कई फिल्मी हस्तियों को धमकी भरे ईमेल और ऑडियो मैसेज भेज रहा था. वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बनकर लोगों को डराता था.

रिपोर्ट के मुताबिक, आयुष्मान के अलावा एक्टर तुषार कपूर को भी ऐसे धमकी भरे संदेश मिले थे. आरोपी ने कथित तौर पर कई बॉलीवुड हस्तियों से करोड़ों रुपये की मांग की थी.

ये भी पढ़ें: Tiger Shroff पर फायरिंग से दहली बॉलीवुड इंडस्ट्री, Salman Khan समेत इन सितारों पर भी हो चुके हैं हमले

ये भी पढ़ें: बिहार के इस भोजपुरी गायक ने अंग्रेजों को दी थी चुनौती; छापते थे नकली नोट, धोखा मिला तो गाने में सुनाई पूरी कहानी