समाचार · उत्तराखंड
Kedarnath News: केदारनाथ यात्रा के अंतिम दिन 8,323 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, इस साल 19.22 लाख भक्त पहुंचे
INT News10 November 2026 at 07:46 pm

10 नवंबर, मंगलवार: उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रा के अंतिम दिन 8,323 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन और पूजा-अर्चना की। इस साल चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ पहुंचने वाले कुल श्रद्धालुओं की संख्या 19,22,138 रही।