समाचार · मध्य प्रदेश
जटाशंकर कॉलोनी में युवक पर चाकू से हमला:घायल जिला अस्पताल में एडमिट, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
दमोह शहर की जटाशंकर कॉलोनी में शनिवार रात करीब 11 बजे एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। युवक घर के बाहर बैठा था। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। घायल की पहचान 28 वर्षीय सत्यम विश्वकर्मा निवासी जटाशंकर कॉलोनी के रूप में हुई है। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस भी घायल के बयान दर्ज करने अस्पताल पहुंची। सत्यम ने बताया कि पवन ठाकुर, प्रिंस ठाकुर, कार्तिक ठाकुर, राज ठाकुर और करीब आठ अन्य लोगों ने उस पर चाकू से हमला किया। रुपए के लेन देन में हमला कोतवाली टीआई मनीष कुमार ने बताया कि आरोपियों ने सत्यम से पैसे मांगे थे। पैसे देने से मना करने पर उस पर हमला किया गया। घायल के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश कर रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने की बात कही है।