Sunday, 25 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

आलीराजपुर में आबकारी टीम ने 42 पेटी अवैध शराब पकड़ी:डेकाकुंड के तड़वी में दबिश, 1.63 लाख की शराब जब्त, दो पर केस

INT News25 October 2026 at 09:42 am

आलीराजपुर जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई जारी है। रविवार को जोबट वृत्त के डेकाकुंड गांव के तड़वी फलिया में एक मकान से 42 पेटी अवैध शराब जब्त की गई। जब्त शराब की कीमत 1 लाख 63 हजार रुपए बताई गई है। दोनों आरोपी फरार मुखबिर की सूचना पर आबकारी टीम मौके पर पहुंची। टीम को देखकर बाजू सिंह पिता दरियाव सिंह और संदीप पिता राजू बघेल नाम के दो आरोपी फरार हो गए। मकान की तलाशी में बीयर की 15 पेटी, व्हिस्की पाव की 7 पेटी और देसी प्लेन शराब की 20 पेटी मिलीं। कुल 423 बल्क लीटर शराब जब्त हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) और 34(2) के तहत केस दर्ज किया गया है। अब जांच में यह पता लगाया जाएगा कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां खपाने की तैयारी थी। यह कार्रवाई जिला आबकारी अधिकारी राधेश्याम राय के निर्देश पर हुई। टीम में सहायक जिला आबकारी अधिकारी गिलदार सिंह रावत, रमेश सिंह सिसोदिया और उपनिरीक्षक मोहित बिरला सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे।