समाचार · पंजाब
जालंधर वेस्ट में नशे में झूमते युवक की वीडियो वायरल:बीच सड़क पर सुध-बुध खोकर झूमते दिखा, सरकार के 'युद्ध नशे विरुद्ध' दावों की खुली पोल
पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे 'युद्ध नशे विरुद्ध' अभियान के बीच जालंधर एक के बाद एक नशे के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो जालंधर वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के दशमेश नगर (घाम मंडी, निकट रंगाली फैक्टरी) का बताया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नौजवान नशे की हालत में सड़क पर ही झूमने लगा है। नशे की हालत में सड़क पर लड़खड़ाता युवक
रात के समय कार सवार व्यक्ति द्वारा बनाए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नवयुवक सड़क के बीचों-बीच खड़ा है। युवक की हालत इतनी दयनीय है कि वह सही से खड़ा भी नहीं हो पा रहा है और अपनी सुध-बुध खो चुका है। उसके पास से वाहन गुजर रहे हैं, लेकिन उसे अपनी सुरक्षा या आसपास के माहौल का कोई अहसास नहीं है। कैबिनेट मंत्री के हलके का मामला
वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने पंजाब सरकार और स्थानीय प्रशासन के दावों पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र जालंधर वेस्ट हल्के में आता है, जहाँ से कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत विधायक हैं। वीडियो में स्थानीय नागरिक ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार कागजों में 'युद्ध नशे विरुद्ध' के बड़े-बड़े दावे कर रही है, जबकि जमीनी हकीकत यह है कि युवा नशे की दलदल में डूब रहे हैं।
यह वीडियो पंजाब में नशे की गंभीर समस्या और प्रशासनिक दावों की जमीनी सच्चाई की पोल खोलता नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों की मांग है कि क्षेत्र में नशे की बिक्री रोकने और युवाओं के पुनर्वास के लिए कड़े कदम उठाए जाएं।