Sunday, 25 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

लुधियाना में मलबे के नीचे दबी मिली लाश:निर्माणाधीन फैक्ट्री के बाथरूम में हुई बेरहमी से हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

INT News25 October 2026 at 09:53 am

लुधियाना के हैबोवाल थाना के अंतर्गत संधू नगर में एक वारदात सामने आई है। यहां एक निर्माणाधीन फैक्ट्री के बाथरूम में ईंट-पत्थर और मलबे के नीचे दबी हुई एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है। हत्यारों ने बेरहमी से कत्ल करने के बाद शव को छिपाने के लिए मलबे का इस्तेमाल किया ताकि किसी की इस पर नज़र न पड़े। एडवोकेट की प्रॉपर्टी पर चल रहा था काम लुधियाना कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले शिकायतकर्ता एडवोकेट हरमन सिंह ने पुलिस को बताया कि गली नंबर 17, मोहल्ला संधू नगर (आईपीएस स्कूल के पास) में उनके दादा तारा सिंह के नाम पर प्रॉपर्टी है। यहां एक नई फैक्ट्री का निर्माण कार्य चल रहा है। 24 अक्टूबर को उन्हें सूचना मिली कि फैक्ट्री के बाथरूम में मलबे के नीचे एक व्यक्ति का शव दबा हुआ है। उम्र 35-40 साल, सबूत मिटाने की कोशिश मृतक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। हत्यारों ने वारदात को अंजाम देने के बाद सबूत मिटाने और पुलिस से बचने के लिए शव को ईंट, पत्थर और मलबे के नीचे पूरी तरह दबा दिया था। CCTV खंगाल रही पुलिस सूचना मिलते ही हैबोवाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मलबे को हटाकर शव को बाहर निकाला गया और उसे कब्जे में लिया गया। मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धारा 103 और 3(5) के तहत हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि कातिलों का सुराग लग सके।