Sunday, 25 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

शिवपुरी के बदरवास में अवैध उत्खनन करते पोकलेन मशीन जब्त:काली गिट्टी के पत्थर की हो रही थी खुदाई, कलेक्टर कोर्ट भेजा जाएगा मामला

INT News25 October 2026 at 09:56 am

शिवपुरी जिले के बदरवास में प्रशासन और माइनिंग विभाग की टीम ने शनिवार शाम अवैध उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने धामनटूक पंचायत के धुमाई गांव के पास काली गिट्टी बनाने वाले पत्थर की खुदाई करते हुए एक पोकलेन मशीन जब्त की। मशीन को बदरवास थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। विभाग ने मौके पर हुई खुदाई की नाप-जोख कर प्रकरण तैयार किया है, जिसे आगे की कार्रवाई के लिए कलेक्टर कोर्ट भेजा जाएगा। सूचना पर पहुंची प्रशासन की टीम बदरवास तहसीलदार सचिन भार्गव ने बताया कि धुमाई गांव के पास अवैध उत्खनन की सूचना मिली थी। इसके बाद एसडीएम शिवदयाल धाकड़ और माइनिंग विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पोकलेन मशीन से पत्थर की खुदाई होती मिली। इसके बाद मशीन जब्त कर पुलिस को सौंप दी गई। क्रेशर संचालकों की बताई जा रही मशीन धुमाई गांव से कुछ दूरी पर स्थित बामौर गांव में देवराज क्रेशर की लीज है। आरोप है कि धुमाई गांव के पास भी काली गिट्टी बनाने वाले पत्थर का अवैध उत्खनन किया जा रहा था। मौके पर मिली पोकलेन मशीन देवराज क्रेशर संचालकों की बताई जा रही है। माइनिंग विभाग ने मौके पर खुदाई की नाप-जोख कर मामला तैयार किया है। अब प्रकरण कलेक्टर कोर्ट भेजा जाएगा, जहां आगे की कार्रवाई की जाएगी।