Sunday, 25 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

गुरदासपुर में किसान पर फायरिंग, परना छर्रों से फटा:खेत से लौटते समय हमला; हमलावर ने भागने से पहले 2 और फायर किए

INT News25 October 2026 at 09:58 am

गुरदासपुर में एक किसान पर गांव के ही युवक ने फायरिंग कर दी। घटना कलानौर थाना क्षेत्र के सहूर गांव में शनिवार रात की है। किसान के अचानक नीचे बैठ जाने से उसकी जान बच गई। आरोपी ने फरार होने से पहले दो और फायर किए। पीड़ित कैप्टन सिंह सहूर गांव के निवासी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह बेलर मालिक हैं और सब्सिडी पर मिले बेलर की मदद से खेतों में पराली की गांठें बनाते हैं। शनिवार रात काम खत्म कर घर लौटते समय गांव के युवक हरप्रीत ने अंधेरे में उन पर गोली चला दी। गोली चलते ही नीचे बैठे गोली चलते ही कैप्टन सिंह तुरंत नीचे बैठ गए, जिससे गोली उन्हें नहीं लगी। हालांकि, उनके सिर पर बंधा परना (साफा) उतर गया और छर्रे लगने से फट गया। वारदात के बाद आरोपी हरप्रीत दो और गोलियां चलाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित किसान के बयान दर्ज किए घटना की सूचना मिलने पर कलानौर थाना के एसएचओ अमनदीप सिंह और दोस्तपुर चौकी के इंचार्ज सन्नी बैंस पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित किसान के बयान दर्ज कर आरोपी हरप्रीत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फायरिंग के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।