national · झारखंड
हजारीबाग के चरही से अपहृत आउटसोर्सिंग कंपनी के मैनेजर को पुलिस ने 12 घंटे के अंदर किया बरामद
INT News1 November 2026 at 12:45 pm

हजारीबाग, 1 नवंबर। झारखंड के हजारीबाग जिले में आउटसोर्सिंग कंपनी के एक मैनेजर के अपहरण की घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के अंदर उन्हें कोडरमा से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में अपहरण के पीछे लेनदेन से जुड़े विवाद की आशंका जताई जा रही है।