Friday, 27 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · उत्तर प्रदेश

यूपी चुनावः सपा के पीडीए प्रण पत्र में युवाओं को क्या मिला? 25 लाख नौकरी और 5 हजार रुपये भत्ते का वादा

INT News26 November 2026 at 10:20 pm

SP 2027 election manifesto: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपने वादों को सामने रखना शुरू कर दिया है. पार्टी ने इसे 'पीडीए का प्रण पत्र' नाम दिया है. इसके तहत पहले अध्याय में युवा और रोजगार को प्रमुखता दी गई है. समाजवादी पार्टी ने पांच साल में 25 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा किया है. इसके साथ ही सरकारी भर्तियों के लिए सालाना कैलेंडर जारी करने और पेपर लीक के मामलों में मंत्री तक की जवाबदेही तय करने की बात कही है.

हर ग्रेजुएट को हर महीने 5 हजार रुपये देने का वादा

समाजवादी पार्टी के '27 के वादे' में बेरोजगार युवाओं के लिए पोषण भत्ते का भी ऐलान किया गया है. पार्टी के मुताबिक, जब तक युवाओं को नौकरी नहीं मिलती, तब तक हर ग्रेजुएट को 5,000 रुपये प्रति माह पोषण भत्ता दिया जाएगा. इस घोषणा के जरिए पार्टी ने युवाओं और रोजगार के मुद्दे को अपने चुनावी एजेंडे में प्रमुखता से रखा है.

'यह सिर्फ घोषणा पत्र नहीं, पीडीए का प्रण है'

समाजवादी पार्टी ने अपने इन वादों को महज चुनावी घोषणा नहीं, बल्कि पीडीए का प्रण बताया है. पार्टी ने इसे '27 का संकल्प समाजवादी पार्टी' का नाम दिया है. पहले अध्याय में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और बेरोजगारी के दौरान आर्थिक सहायता देने से जुड़े वादे शामिल किए गए हैं.

Must Read- सपा के पीडीए के प्रण में कर्मचारियों को क्या मिला? OPS बहाली, आउटसोर्सिंग खत्म करने का संकल्प