Saturday, 31 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

घर में काम करने वाली महिला ने चुराए गहने:शाजापुर पुलिस ने 12 घंटे में पकड़ा, घर से 5.5 लाख के सोने के जेवर बरामद

INT News31 October 2026 at 06:50 pm

शाजापुर के नीमवाड़ी में हेमेन्द्र कुमार व्यास के घर से सोने-चांदी के गहने और बैग चोरी हो गए। पुलिस ने मामले में घर में काम करने वाली रानी को गिरफ्तार किया है। एसडीओपी कीर्ति बघेल ने बताया कि आरोपी के घर से करीब 5.5 लाख रुपए के सोने के गहने बरामद किए गए हैं। पिता की शिकायत पर दर्ज हुआ केस हेमेन्द्र के पिता प्रेमशंकर व्यास ने शुक्रवार को कोतवाली थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 683/2026 में बीएनएस की धारा 331(3) और 305(ए) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ में चोरी कबूलने का दावा शाजापुर एसडीओपी कीर्ति बघेल ने बताया कि कोतवाली थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नवीन बिलावलिया की अगुवाई में पुलिस टीम ने शक के आधार पर रानी से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, रानी ने चोरी करना कबूल किया। उसकी निशानदेही पर घर से एक सोने का हार, गले की दो चेन और एक अंगूठी बरामद की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी नवीन बिलावलिया, प्रधान आरक्षक भूपेन्द्र उपाध्याय, महिला प्रधान आरक्षक राधिका सक्सेना, आरक्षक रामप्रसाद बामनिया, नीलेश भारती और सुनील चौधरी शामिल थे।