Saturday, 31 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

2 दुकानों का शटर तोड़कर ₹80 हजार ले गए बदमाश:CCTV में नजर आए संदिग्ध, व्यापारी डरे; पुलिस तलाश में जुटी

INT News31 October 2026 at 07:46 pm

बैतूल के गंज इलाके में एक बार फिर दुकानों में सेंधमारी की घटनाएं सामने आई हैं। शनिवार रात करीब 2 बजे चोरों ने दो दुकानों के शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इनमें सुमित एजेंसी कृषि यंत्र की दुकान और फिरोज पटेल की बर्तन दुकान शामिल हैं। बर्तन दुकान में चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फुटेज में दो संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। इनमें से एक दुकान के अंदर घुसकर चोरी करता नजर आ रहा है। जबकि दूसरा बाहर खड़े होकर निगरानी कर रहा है। 80 हजार रुपए लेकर गायब हुए बदमाश सुमित एजेंसी कृषि यंत्र की दुकान में करीब 80 हजार रुपए रखे होने की बात सामने आई है। एफआईआर दर्ज न होने के कारण वास्तविक रकम का पता नहीं चल पाया है। वहीं, फिरोज पटेल की बर्तन दुकान से चोर करीब एक हजार रुपए के सिक्के ले गए गंज पुलिस के कर्मचारी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की ड्यूटी में व्यस्त होने के कारण घटनास्थल की जांच शुरू नहीं कर सके हैं। फरियादी के थाने नहीं पहुंचने से फिलहाल एफआईआर भी दर्ज नहीं हुई है। पुलिस संदिग्धों की पहचान में जुटी पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है। इसके अलावा घटना के समय इलाके में सक्रिय मोबाइल नंबरों के डेटा के आधार पर भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि दुकानों के निरीक्षण और जांच के बाद ही चोरी की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। लगातार दो दुकानों को निशाना बनाए जाने से गंज इलाके के व्यापारियों में चिंता है। शहर में पहले भी दुकानों के शटर तोड़कर चोरी की घटनाएं सामने आती रही हैं। अब एक बार फिर सेंधमारी की वारदातों ने व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।