Saturday, 31 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी:रोहतक में रूट डायवर्ट, सुबह 7 बजे से प्रभावी होंगे आदेश, एमरजेंसी गाड़ियों को रही छूट

INT News31 October 2026 at 07:47 pm

रोहतक पुलिस ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के कार्यकम को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। भाजपा की तरफ से एक नवंबर को होने वाली पद यात्रा को देखते हुए छोटूराम पॉलिटेक्निक से डी-पार्क दिल्ली रोड़ तक यातायात बाधित रहेगा। आमजन को असुविधा न हो, इसके लिए पुलिस द्वारा सुबह 07 बजे से डी-पार्क से सैक्टर-14 चौक तक यातायात के लिए नाके लगाए जाएंगे। पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर कार्यक्रम खत्म होने तक आमजन के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए है। केवल आपात वाहन जैसे एम्बुलैंस, फॉयर ब्रिगेड, पुलिस गाड़ी ही इस मार्ग का प्रयोग कर सकते है। यातायात को सुचारु रुप से चलाने के लिए नाकाबंदी व यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस की तरफ से बनाया रूट प्लान

पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि पुलिस की तरफ से रूट प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत सोनीपत स्टैंड से दिल्ली बाईपास की तरफ जाने वाले वाहन सोनीपत रोड, शीला बाईपास चौक से होते हुए दिल्ली बाईपास चौक की तरफ पहुंचे। दिल्ली बाईपास से सोनीपत स्टैंड या अम्बेडकर चौक की तरफ आने वाली गाड़ी शीला बाईपास चौक, सोनीपत रोड होते हुए अपने गंतव्य की तरफ जाए। पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि दिल्ली बाईपास से पीजीआईएमएस की तरफ आने वाली गाड़ी एमडीयू के गेट नम्बर 01 व गेट न. 03 से होते हुए पीजीआईएमएस की तरफ जाए। बजरंग भवन की तरफ से पीजीआईएमएस जाने वाली गाड़ी श्रीनगर कॉलोनी से होते हुए पीजीआईएमएस पहुंचे। सोनीपत स्टैंड से मॉडल टाउन की तरफ जाने वाली गाड़ी सोनीपत स्टैंड, सोनीपत रोड होते हुए मॉडल टाउन की तरफ जाए। डी-पार्क से दिल्ली बाईपास चौक तक रास्ता रहेगा बंद

पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि एक नवंबर को सुबह 7 बजे से दोपहर तक आमजन के लिए डी-पार्क से दिल्ली बाईपास चौक तक रास्ता बंद रहेगा। आमजन वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचे। ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने में जिला पुलिस का सहयोग करे।