Saturday, 31 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

बंगाल-स्वीट्स से बेसन और लड्‌डू के सैंपल जब्त:बिलासपुर में सांई सुपर-मार्केट से गुलाब जामुन मिक्स की जांच, फेस्टिव-सीजन में मिलावटखोरी की आशंका पर दबिश

INT News31 October 2026 at 07:42 pm

दिवाली पर मिठाइयों और खाद्य सामग्री की मांग बढ़ने के साथ मिलावट की आशंका को देखते हुए बिलासपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को विभाग की टीम ने शहर के चार प्रतिष्ठानों की जांच की। इस दौरान बेसन लड्डू, बूंदी लड्डू, खुली शक्कर और इंस्टेंट गुलाब जामुन मिक्स के सैंपल लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा गया है। विभाग के अभिहित अधिकारी आरआर देवांगन ने बताया कि टीम ने सबसे पहले जरहाभाटा स्थित बंगाल स्वीट्स की जांच की। यहां से बेसन लड्डू और बूंदी लड्डू के नमूने लिए गए। इसके बाद साई सुपर मार्केट का निरीक्षण किया गया। यहां बिक्री के लिए रखी लूज शक्कर और इंस्टेंट गुलाब जामुन मिक्स के सैंपल लिए गए। इसके अलावा दो अन्य दुकानों की भी जांच की गई। इस दौरान कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए। जांच रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई विभाग ने सभी सैंपल जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे हैं। रिपोर्ट में खाद्य सामग्री मिलावटी या तय मानकों के मुताबिक नहीं मिलने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। विभाग का कहना है कि त्योहारों के अलावा सामान्य दिनों में भी खाद्य सामग्री की जांच जारी रहेगी, ताकि लोगों को सुरक्षित और अच्छी गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थ मिल सकें।