Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

तलाक की खबरों के बीच Govinda का हाथ थामे दिखीं Sunita Ahuja! दिवाली पार्टी में ब्लैक एथनिक लुक में दिखा पूरा परिवार

INT News10 November 2026 at 08:58 am

Govinda- Sunita Diwali Party: क्या फिर से लौट आया है गोविंदा और सुनीता आहूजा की जिंदगी में प्यार? पिछले काफी समय से इस जोड़ी की शादीशुदा जिंदगी में उथल-पुथल, अलगाव की अटकलें और कई विवाद छाए हुए थे. नौबत यहां तक आ गई थी कि तलाक तक की खबरें सुर्खियों में बन गई थीं.

लेकिन, तमाम विवादों और कड़वाहट के बीच एक तस्वीर ने सबके सवालों का जवाब दे दिया है. दिवाली के पावन मौके पर जब गोविंदा और सुनीता आहूजा अपने दोनों बच्चों, बेटी टीना और बेटे यशवर्धन के साथ कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए नजर आए, तो एक बार फिर इस 'हीरो नंबर वन' जोड़ी के बीच सब कुछ ठीक होने की उम्मीद जाग उठी है.

हाथों में हाथ और ब्लैक एथनिक लुक

मुंबई में आयोजित एक दिवाली समारोह में गोविंदा और सुनीता पूरे परिवार के साथ पहुंचे. इस दौरान पूरा परिवार मैचिंग ब्लैक एथनिक आउटफिट्स में नजर आया, जिसमें सभी का स्टाइल काफी अट्रैक्टिव लग रहा था. लेकिन जिस बात ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा, वह थी सुनीता और गोविंदा की केमिस्ट्री.

#Govinda spotted with his wife #SunitaAhuja in a diwali party after all the family public chaos U can see the awkwardness in hand holding gesture https://t.co/RA23BqY0lD

— naman pandit (@namanpndit) November 9, 2026

">

तस्वीरों में सुनीता अपने पति गोविंदा का हाथ थामे हुए बेहद खुश नजर आ रही थीं. लंबे समय से चल रहे विवादों और तलाक की खबरों के बीच, पति का हाथ थामे उनका यह अंदाज हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है.

ये भी पढ़ें: जो खुशी मैं 40 साल में नहीं दे पाई, कोई और दे रहा है...' गोविंदा से अनबन के बीच सुनीता का सरेआम छलका दर्द

40 साल का रिश्ता, सुनीता को आज भी है उम्मीद

हाल ही में पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में सुनीता ने गोविंदा के साथ अपनी 40 साल पुरानी शादी पर खुलकर बात की थी. उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा था कि पहले गोविंदा उन्हें सोने के गहने और खूब सारे तोहफे दिया करते थे. सुनीता आज भी उन पलों को वापस जीना चाहती हैं. उन्होंने साफ किया कि भले ही रिश्ते में मुश्किल समय आया हो, लेकिन उन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ी है और सबकुछ भगवान पर छोड़ दिया है.

गोविंदा की इन बातों से हैं परेशान

इंटरव्यू के दौरान सुनीता ने बताया कि गोविंदा को उनका बेबाक अंदाज और गाली देना बिल्कुल पसंद नहीं है. हालांकि, सुनीता का कहना है कि वह उनके सामने कोई बनावटी इंसान बनकर नहीं रह सकतीं. उन्हें हंसना, बोलना और मस्ती करना पसंद है. उनका मानना है कि अगर वह अपने पति के सामने भी दिखावा करेंगी, तो फिर रिश्ते में अपनापन कहां से आएगा.

कोमल रानी स्वर्णकार से नाम जुड़ने पर हुआ था विवाद

गोविंदा और सुनीता के रिश्ते में तब बड़ी दरार की खबरें सामने आई थीं, जब एक्टर का नाम उनकी को-एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ जुड़ने लगा था. इन अफवाहों के बाद सुनीता की नाराजगी जगजाहिर हो गई थी और मामला तलाक तक पहुंच गया था. हालांकि, अगस्त 2026 में गोविंदा के मैनेजर ने इस बात की पुष्टि की थी कि सुनीता ने अपनी तलाक की अर्जी वापस ले ली है.

ये भी पढ़ें: 'हिंदुओं में तलाक नहीं होता', Govinda ने Sunita के साथ रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा मामला