Saturday, 14 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · राजस्थान

Rajasthan Weather Today: 14 नवंबर को 5 जिलों में बारिश का अलर्ट,16 से बढ़ेगी ठंड

INT News14 November 2026 at 06:20 am

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में 14 नवंबर को सर्दी के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक 5 जिलों में बारिश, मेघगर्जन और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं, प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा. मौसम प्रणाली का असर खत्म होने के बाद 16 नवंबर से तापमान में गिरावट आएगी और ठंड का असर बढ़ने लगेगा.

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के पूर्वानुमान के मुताबिक, 14 नवंबर को पश्चिमी प्रदेश के बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर और फलोदी में आसमान में बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने के आसार हैं.

40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बारिश के साथ प्रभावित जिलों में मौसम खराब होने की भी संभावना है. इस दौरान मेघगर्जन और वज्रपात हो सकता है. वहीं, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान है.

15 नवंबर को इन इलाकों में भी दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर

14 नवंबर के बाद भी पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कुछ इलाकों में बना रह सकता है. 15 नवंबर को बीकानेर संभाग के उत्तरी हिस्सों और शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है. इसके बाद मौसम प्रणाली का प्रभाव कमजोर पड़ने लगेगा और प्रदेश में मौसम फिर से शुष्क होने की ओर बढ़ेगा.

16 नवंबर से राजस्थान में बढ़ेगी ठंड, 2 से 4 डिग्री गिरेगा पारा

पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद 16 नवंबर से राजस्थान में ठंड बढ़ने के आसार हैं. उत्तरी हवाओं के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है. खासकर उत्तरी और पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर और शेखावाटी संभाग में ठंड का असर अधिक महसूस होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: Gold-Silver Rate:पटना-रांची में सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमतों में भी गिरावट; जानें ताजा रेट