Friday, 27 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

LPG कनेक्शन बंद होगा, सरकार ने दी 90 दिन की मोहलत; नहीं किया ये काम तो होगा पछतावा!

INT News27 November 2026 at 06:26 pm

LPG to PNG Switch 90 Day Deadline: घरेलू रसोई गैस (LPG) के करोड़ों ग्राहकों के लिए बड़ा अपडेट है. केंद्र सरकार ने देश के उन इलाकों में, जहां पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) का नेटवर्क पहुंच चुका है, वहां LPG सिलेंडर से PNG पर शिफ्ट होने की प्रोसेस को तेज कर दिया है. सरकार ने पात्र ग्राहकों को PNG कनेक्शन के आवेदन करने की 90 दिनों की मोहलत दी है. तय समय के भीतर आवेदन नहीं किया गया, तो उनका LPG सिलेंडर कनेक्शन बंद कर दिया जाएगा.

PNG कनेक्शन का आवेदन किसे और कब तक करना होगा?

शुक्रवार को सरकार की तरफ से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, यह नियम उन सभी घरों पर लागू होगा जो PNG नेटवर्क वाले क्षेत्रों में आते हैं.

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) और सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) कंपनियों की ओर से ऐसे ग्राहकों को आधिकारिक सूचना या नोटिस भेजा जाएगा.

नोटिस मिलने की तारीख से 90 दिनों के भीतर उपभोक्ताओं को PNG कनेक्शन के लिए आवेदन करना अनिवार्य होगा. यदि कोई पात्र ग्राहक इस तय समय सीमा के भीतर आवेदन नहीं करता है, तो 90 दिन पूरे होने के बाद उसकी LPG सप्लाई बंद कर दी जाएगी.

बदलाव के दौरान नहीं रुकेगी रसोई गैस की सप्लाई

सरकार ने उपभोक्ताओं की चिंता दूर करते हुए यह भरोसा दिलाया है कि इस पूरी प्रक्रिया के दौरान किसी भी घर में खाना पकाने के ईंधन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी.

बयान में स्पष्ट किया गया है कि 90 दिनों की ट्रांजिशन अवधि के दौरान और जब तक उपभोक्ता के घर में PNG कनेक्शन पूरी तरह चालू (कमीशन) नहीं हो जाता, तब तक LPG सिलेंडर की सप्लाई बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी.

यह पूरी व्यवस्था 24 मार्च, 2026 को सरकार की तरफ से जारी कंट्रोल ऑर्डर और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (PNGRB) के दिशानिर्देशों के तहत लागू की जा रही है. इसके लिए OMC और CGD कंपनियां आपस में तालमेल बिठाकर काम कर रही हैं.

PNG कनेक्शन के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर के जरिए आप संबंधित गैस कंपनी के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर खुद को PNG कनेक्शन के लिए रजिस्टर कर सकते हैं। https://mypng.gov.in/login रजिस्ट्रेशन और केवाईसी (KYC) वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आपको दो तरह के दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

PNG Connection Documents Required: कनेक्शन के लिए जरूरी दस्तावेज

पैन कार्ड (PAN Card)

ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License)

पासपोर्ट (Passport)

वोटर आईडी कार्ड (Voter ID)

कोई अन्य सरकारी पहचान पत्र (Government Issued ID)

स्टूडेंट आईडी कार्ड (Student ID Card)

रजिस्टर्ड सेल डीड या रजिस्ट्री के कागजात

बिजली का ताजा बिल (Latest Electricity Bill)

पानी का ताजा बिल (Latest Water Bill)

म्यूटेशन सर्टिफिकेट (Mutation Certificate)

सोसाइटी शेयर सर्टिफिकेट (Society Share Certificate)

पजेशन लेटर या अलॉटमेंट लेटर (Possession / Allotment Letter)

इंडेक्स-2 की कॉपी (Index 2 Copy)

नगर निगम का प्रॉपर्टी टैक्स बिल (Municipality Property Tax Bill)

PNG कनेक्शन के क्या हैं बड़े फायदे?

सरकार ने PNG को अपनाने के कई बड़े फायदे भी गिनाए हैं. PNG के जरिए घरों में सीधे पाइपलाइन से 24 घंटे (24x7) गैस की सप्लाई मिलती है. इससे ग्राहकों को बार-बार सिलेंडर बुक करने, उसके खत्म होने की चिंता करने और भारी सिलेंडर बदलने के झंझट से पूरी तरह छुटकारा मिल जाता है.

इसके अलावा, PNG के बढ़ते इस्तेमाल से देश के घरेलू प्राकृतिक गैस संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा और आयातित ईंधन (इम्पोर्टेड फ्यूल) पर भारत की निर्भरता कम होगी. यह एक सुरक्षित, भरोसेमंद और आत्मनिर्भर ऊर्जा व्यवस्था की दिशा में बड़ा कदम है.

अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस बदलाव को लेकर फैलने वाली किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें. उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि जैसे ही उन्हें गैस कंपनी की ओर से आधिकारिक सूचना मिले, वे उस पर तुरंत प्रतिक्रिया दें और जल्द से जल्द PNG कनेक्शन के लिए आवेदन कर दें, ताकि भविष्य में रसोई गैस की सप्लाई में किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.