Sunday, 1 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · उत्तर प्रदेश

वाराणसी में 2 से 4 नवंबर तक होगा 'अरस्तू-कन्फ्यूशियस संगोष्ठी' का आयोजन, सीएम योगी और डॉ. प्रीति अदाणी करेंगी संबोधित

INT News1 November 2026 at 01:00 pm

नई दिल्ली, 1 नवंबर। दुनिया की प्रमुख दार्शनिक और सभ्यतागत परंपराओं के बीच संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाराणसी में 2 से 4 नवंबर तक 'अरस्तू-कन्फ्यूशियस संगोष्ठी 2026' का आयोजन किया जाएगा। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे, जबकि अदाणी फाउंडेशन की संस्थापक एवं अध्यक्ष (चेयरपर्सन) डॉ. प्रीति अदाणी भी कार्यक्रम को संबोधित करेंगी।