Saturday, 31 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · दिल्ली

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अपील, दिल्ली के प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सहयोग करें

INT News31 October 2026 at 08:43 pm

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर। दिल्ली में बढ़ते शीतकालीन वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए एक नवंबर 2026 से विशेष प्रतिबंध लागू होने जा रहे हैं। दिल्ली सरकार के पर्यावरण विभाग ने इन प्रतिबंधों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की हैं। परिवहन विभाग, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस, दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी), नगर निगम तथा अन्य संबंधित एजेंसियों को सख्त प्रवर्तन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।