national
Watch Video : राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में बीजेपी ने जबरन दुकानें बंद कराईं

Watch Video : ‘हमने सबसे कहा कि जब वो यहां आएं तो दुकानदारों से सामान जरूर खरीदें. लेकिन बीजेपी वालों ने दुकानें बंद करवा दी.’ यह बात राहुल गांधी ने कही है. एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करके राहुल ने आरोप लगाया कि हमने सभी लोगों से अपील की थी कि मार्च और बड़ी रैली में शामिल होने के साथ खरीदारी भी करें. लेकिन जब हम यहां कनॉट प्लेस पहुंचे, तो पता चला कि बीजेपी ने जबरन सभी दुकानें बंद करा दी हैं. अब आपको समझना चाहिए कि कारोबारियों को नुकसान कौन पहुंचा रहा है और इसके पीछे किसका हाथ है.
इससे पहले शनिवार (31 अक्टूबर) को राहुल गांधी ने दिल्ली में होने वाली INDIA ब्लॉक की रैली में शामिल होने आ रहे लोगों से खास अपील की. उन्होंने कहा कि रविवार (1 नवंबर) को रामलीला मैदान में लाखों लोग जुटेंगे. त्योहारों का सीजन भी है. ऐसे में बाहर से दिल्ली आने वाले लोग रैली और मार्च में शामिल होने के साथ स्थानीय दुकानदारों से खरीदारी भी करें. इससे दिल्ली के छोटे कारोबारियों को मदद मिलेगी.