Saturday, 31 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

दतिया में महिला के साथ किचन में रेप:विरोध करने पर बेटे को जान से मारने की धमकी, 3 महीने पहले हुई थी पहचान; कोतवाली में केस दर्ज

INT News31 October 2026 at 01:55 pm

दतिया में एक महिला ने युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक, 30 अक्टूबर की सुबह युवक ने किचन में उसके साथ रेप किया। विरोध करने और पुलिस में शिकायत करने पर उसने महिला और उसके 9 साल के बेटे को जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला की पहचान करीब तीन महीने पहले आरोपी राहुल शर्मा से हुई थी। महिला ने उसे बताया था कि उसके पास रहने के लिए जगह नहीं है। इस पर राहुल ने उसे दतिया एक इलाके में किराए का कमरा दिलाया था। महिला अपने 9 साल के बेटे के साथ इसी कमरे में रहने लगी थी। रात को कमरे पर आया, दुष्कर्म किया महिला ने पुलिस को बताया कि 29 अक्टूबर की रात राहुल कमरे पर आया था। वह रात में वहीं सो गया। 30 अक्टूबर की सुबह वह किचन में पहुंचा। उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के चिल्लाने पर उसका बेटा जाग गया। इसके बाद आरोपी ने महिला को धमकी दी। उसने कहा कि अगर किसी को घटना के बारे में बताया या पुलिस में शिकायत की तो वह महिला और उसके बेटे को जान से खत्म कर देगा। 30 अक्टूबर को थाने पहुंची महिला महिला ने 30 अक्टूबर को कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद राहुल शर्मा निवासी मुड़ियन का कुआं के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।