Saturday, 31 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · महाराष्ट्र

शाइना एनसी के नाम पर साइबर ठगी, 9 लोगों से 4.90 लाख की धोखाधड़ी

INT News31 October 2026 at 01:00 pm

मुंबई, 31 अक्टूबर। साइबर ठगों ने शिवसेना की राष्ट्रीय सचिव और प्रवक्ता शाइना एनसी के नाम का गलत इस्तेमाल कर 9 लोगों से ठगी कर ली। तीन महीने की जांच के बाद मुंबई पुलिस ने इस साइबर फ्रॉड रैकेट का पर्दाफाश किया और ठगे गए कुल 4.90 लाख रुपये में से 3.15 लाख रुपये सुरक्षित बचा लिए।