entertainment
Divyanka Tripathi की बिल्डिंग में आग, 5 महीने के ट्विन्स को लेकर भागीं एक्ट्रेस, लेकिन इस करीबी की हो गई मौत

Divyanka Tripathi Building Fire: इस साल की दिवाली दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के लिए काफी स्पेशल होने वाली थी, क्योंकि उनके ट्विन्स (दैविक और वैद्विक) साथ थे. हालांकि फेस्टिवल से ठीक एक रात पहले कुछ ऐसा हुआ, जिसने उनकी खुशियों को बुरे सपने में बदल दिया. जहां कपल रहते थे, उसी बिल्डिंग में अचानक आग लग गई. गनीमत यह रही कि एक्ट्रेस जुड़वां बच्चों समेत सुरक्षित निकल आई, लेकिन इन लपटों ने बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड 'धनपत अंकल' की जिंदगी छीन ली
दिव्यांका के बिल्डिंग में लगी आग में सिक्योरिटी गार्ड की हुई मौत
दिव्यांका त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर अपना दर्द बयां करते हुए 'धनपत अंकल' संग एक वीडियो शेयर किया. जिसके कैप्शन में लिखा, कुछ नुकसान ऐसे होते हैं, जिनके बाद जिंदगी में एक खालीपन रह जाता है, जिसे कभी भरा नहीं जा सकता. उन्होंने आगे लिखा,
जब हम पहली बार अपने बच्चों को घर लेकर आए थे, तो उनका स्वागत करने और उन्हें आशीर्वाद देने वालों में हमारे प्यारे धनपत अंकल भी थे. वह हमारी बिल्डिंग के गार्ड थे, लेकिन हमारे लिए सिर्फ एक गार्ड नहीं, बल्कि परिवार का हिस्सा थे. हमने कितनी बार सोचा था कि वह हमारे बच्चों को बड़ा होते देखेंगे, उनके साथ खेलेंगे और हमारे दोनों बेटों के बचपन की खूबसूरत यादों का हिस्सा बनेंगे, लेकिन कभी नहीं सोचा था कि ये सारे सपने सिर्फ सपने बनकर रह जाएंगे.
View on Instagram
ये भी पढ़ें: IVF की फर्जी खबरों पर दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया नाराज, दिया करारा जवाब
छोटी दिवाली को लगी थी आग
दिवाली से ठीक एक रात पहले और विवेक के जन्मदिन के दिन हमारी बिल्डिंग में आग लग गई. उस शाम हमें बाहर जाना था, लेकिन किसी न किसी वजह से प्लान टलता रहा. शायद यही वजह थी कि हादसे के वक्त हम घर पर मौजूद थे. हम समय रहते खतरे को भांप पाए और अपने बच्चों, परिवार और स्टाफ के साथ सुरक्षित बाहर निकल गए.
घर छोड़कर दोस्त के यहां लेनी पड़ी शरण
शुरुआत में लगा कि हम इस हादसे से सिर्फ कुछ डरावनी यादों और फाइनेंशियल नुकसान के साथ बाहर आ गए हैं. लेकिन फिर धनपत अंकल के बारे में खबर मिली. विवेक और मेरे लिए इस बात पर यकीन करना बेहद मुश्किल था. हम अपने दोस्त के घर पर थे, लेकिन दिल में बस यही उम्मीद थी कि काश यह खबर झूठी हो. हम लगातार दुआ कर रहे थे कि किसी तरह सब ठीक हो जाए.
एक्ट्रेस की विंग में था सन्नाटा
दिवाली आई तो धीरे-धीरे बिजली आई. फिर गैस और लिफ्ट भी चालू हो गया, लेकिन सच कहें तो सब कुछ पहले जैसा नहीं रहा. हमारी पूरी विंग में सन्नाटा पसरा था. वजह सिर्फ आग से हुआ नुकसान नहीं था, बल्कि एक अनमोल जिंदगी का हमेशा के लिए चले जाना था. उस दिवाली हमारे घर की रोशनी तो बुझी ही, लेकिन धनपत अंकल को खोने का दर्द हमारे दिलों में ऐसा अंधेरा छोड़ गया, जिसे कोई रोशनी दूर नहीं कर सकती.
धनपत अंकल को यादकर इमोशनल हुई दिव्यांका
हम आपको बहुत याद करेंगे. जब हमारे बच्चे बड़े होंगे, तो हम उन्हें उस नेकदिल इंसान के बारे में जरूर बताएंगे, जिसने घर में कदम रखते ही उन्हें अपना आशीर्वाद दिया था. हम उन्हें बताएंगे कि धनपत अंकल हमारे परिवार और रोजमर्रा की जिंदगी के लिए कितने खास थे. धनपत अंकल, आपकी बहुत याद आएगी. आपकी आत्मा को शांति मिले.
ये भी पढ़ें: Divyanka Tripathi शादी के 10 साल बाद बनी मां, दिया जुड़वां बच्चों को जन्म, जानें बेबी गर्ल है या बॉय