Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

MP दिनभर, 10 बड़ी खबरें:ASI को थप्पड़ मारा, कॉन्स्टेबल ने पाइप से पीटा; बम से बच्चे का पेट फटा, आंतें निकलीं; बच्ची से रेप के बाद हत्या

INT News10 November 2026 at 05:57 pm

MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, एमपी में आज, क्या रहा खास. 1. सिंगरौली में मकान गिरने से पिता, दादी और बेटी की मौत सिंगरौली में 50 साल पुराना पुश्तैनी मकान ढह गया। हादसे में 8 लोग मलबे में दब गए। पिता, दादी और बेटी की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हैं। सरकार ने मृतकों के परिजन को 1-1 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। पढ़ें पूरी खबर 2. ASI को थप्पड़ मारा, कॉन्स्टेबल ने पाइप से पीटा ग्वालियर में बाइक सवार युवक और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के बीच विवाद हो गया। ASI ने हाथ उठाया तो युवक ने भी उन्हें थप्पड़ मार दिया। युवक ने पुलिसकर्मी से कहा- तुम हमारे नौकर हो। इसके बाद कॉन्स्टेबल ने उसे पाइप से पीटा। पढ़ें पूरी खबर 3. दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी ग्वालियर हाईकोर्ट को खालिस्तानी संगठन के नाम से धमकी भरा ईमेल मिला। इसमें दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट को IED से उड़ाने की धमकी दी गई। इस बीच दिलजीत ने कहा- पोहा खाने इंदौर जरूर आऊंगा। पढ़ें पूरी खबर 4. मंदसौर में 7 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या मंदसौर के गरोठ में 7 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। आरोपी ने बच्ची के सिर पर पत्थर मारा। इसके बाद शव पेड़ के खोखले तने में छिपा दिया। घटना के बाद परिजन ने हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर 5. सुतली बम फटने से बच्चे का पेट फटा, आंतें बाहर निकलीं श्योपुर में सुतली बम के धमाके से एक बच्चा गंभीर घायल हो गया। धमाके से गिलास फटकर उसके पेट में घुस गया। उसकी आंतें बाहर निकल आईं। बच्चे को इलाज के लिए कोटा रेफर किया गया है। उसका दोस्त भी बेहोश हो गया। पढ़ें पूरी खबर 6. रतनगढ़ माता मेले में उमड़े श्रद्धालु, 2 हजार पुलिसकर्मी तैनात दतिया के रतनगढ़ माता मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। दोपहर तक 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे। यहां सांप के काटने से पीड़ित लोग भी माता के दरबार में पहुंचते हैं। सुरक्षा के लिए 2 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर 7. MP में पारा 11 डिग्री से नीचे, करौंदी सबसे ठंडा मध्यप्रदेश में ठंड बढ़ने लगी है। कटनी जिले का करौंदी प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान 11 डिग्री से नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4 दिन में तापमान 1 से 2 डिग्री और गिर सकता है। पढ़ें पूरी खबर पॉजिटिव खबर 8. रीवा में बच्चों के कैंसर इलाज के लिए डे केयर यूनिट शुरू रीवा में बच्चों के कैंसर इलाज के लिए डे केयर यूनिट शुरू की गई है। हार्ट ICU में अब 20 बेड की सुविधा होगी। डिप्टी CM ने रीवा के 3 अस्पतालों में नई स्वास्थ्य सुविधाओं का शुभारंभ किया। पढ़ें पूरी खबर खबर जरा हटके 9. बुरहानपुर में गर्भवती गाय की गोद भराई, गांव को दिया भोज बुरहानपुर में एक किसान परिवार ने गर्भवती गाय की गोद भराई की रस्म निभाई। परिवार ने गाय का श्रृंगार किया और गांव वालों को भोज दिया। गाय को घर का हिस्सा मानकर यह रस्म निभाई गई। पढ़ें पूरी खबर कल क्या रहेगा खास 10. कल से फिर शुरू होगी दिग्विजय सिंह की यात्रा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा' का दूसरा चरण 11 नवंबर से शुरू होगा। दिवाली की छुट्टियों के बाद यात्रा आगे बढ़ाई जाएगी।