Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

बड़वानी में पड़वा पर हुआ रावण के पुतले का दहन:नवलपुरा में निकाली गई राम दरबार की झांकी, लोगों ने जमकर की आतिशबाजी

INT News10 November 2026 at 05:49 pm

बड़वानी जिला मुख्यालय के नवलपुरा में मंगलवार शाम 5:30 बजे रावण के पुतले का दहन किया गया। यहां विजयादशमी के बजाय दीपावली की पड़वा पर यह आयोजन होता है। हनुमान मंदिर चौराहे पर हनुमान मंदिर समिति के सदस्यों ने करीब 15 फीट ऊंचे पुतले का दहन किया। इस आयोजन में स्थानीय लोग शामिल हुए। रावण दहन से पहले ढोल-ताशे के साथ राम-सीता, लक्ष्मण और हनुमान की झांकी निकाली गई। इसके बाद लोगों ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को बधाई दी। सालों से चली आ रही परंपरा स्थानीय बुजुर्गों के मुताबिक, यह परंपरा बरसों से चली आ रही है। हालांकि, इसकी शुरुआत कब और क्यों हुई, इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। निमाड़ अंचल में ऐसे कई परंपरागत आयोजन होते हैं, जिनकी शुरुआत और कारणों की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है। आतिशबाजी के साथ चलता है बधाई का सिलसिला

पर्व के दौरान आतिशबाजी के साथ ही लोग खुशियां मनाते हैं और ठीक उसी तरह एक-दूसरे को बधाई भी देते है, जिस प्रकार दशहरे पर रावण दहन के बाद बधाई दी जाती है। यहां पर रावण दहन की यह परंपरा कई साल से भी ज्यादा पुरानी है। हालांकि इस परंपरा को लेकर कोई स्पष्ट मान्यता या किंवदंती नहीं है।