Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

जुलाना में SDM ने लिया पेयजल सप्लाई का जायजा:गंदा पानी सप्लाई की शिकायत, जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश

INT News10 November 2026 at 05:57 pm

जींद जिले में जुलाना की पुरानी अनाज मंडी क्षेत्र में घरों में गंदा पानी आने की शिकायत के बाद एसडीएम होशियार सिंह ने पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को साफ पानी देने और समस्या जल्द दूर करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि अनाज मंडी के निवासियों ने पिछले दिनों पेयजल व्यवस्था सुधारने की मांग को लेकर शिकायत दी थी। लोगों ने कहा था कि उनके घरों में काफी समय से गंदा पानी आ रहा है। इसके चलते उन्हें पीने के पानी के लिए दूसरे साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। पेयजल सप्लाई की जानकारी ली निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने अधिकारियों से पेयजल सप्लाई की स्थिति की जानकारी ली और गंदे पानी के कारणों का पता लगाने को कहा। उन्होंने कहा कि लोगों को साफ पानी देना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है और पेयजल से जुड़ी शिकायतों का समय पर समाधान किया जाए। एसडीएम ने पेयजल लाइन और सप्लाई व्यवस्था की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पाइपलाइन में लीकेज या कोई तकनीकी खराबी मिलने पर उसे तुरंत ठीक कराया जाए, ताकि आगे लोगों को ऐसी परेशानी न हो।