national
तमिलनाडु: धारापुरम में संदिग्ध वायरल बुखार से छह वर्षीय बच्ची की मौत, क्षेत्र में बढ़ी चिंता
INT News31 October 2026 at 08:48 pm

धारापुरम (तिरुप्पुर), 31 अक्टूबर। तमिलनाडु के तिरुप्पुर जिले के धारापुरम क्षेत्र में एक छह वर्षीय बच्ची की संदिग्ध वायरल बुखार के कारण मौत हो गई। निजी और सरकारी अस्पतालों में इलाज के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक के साथ-साथ अभिभावकों के बीच चिंता का माहौल है।