Wednesday, 7 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

खिलचीपुर के फलोदी सुपर बाजार में लगी आग:किराना और अन्य सामान जला; एक किमी दूर तक दिखा धुआं

INT News7 October 2026 at 09:51 am

राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में फलोदी सुपर बाजार में बुधवार सुबह आग लग गई। यह बाजार विधायक कार्यालय, एसडीओपी कार्यालय और तहसीलदार निवास के पास है। आग लगने से बाजार में रखा किराना और दूसरा सामान जल गया। आग की लपटें ऊंची उठ रही थीं और काला धुआं करीब एक किलोमीटर दूर से भी दिख रहा था। इससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। दुकान में रखा सामान जला

सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग से लाखों रुपए के सामान का नुकसान होने की आशंका है। आग लगने की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। देखें तस्वीरें…